बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल, पांच स्टॉपेज और साढ़े 11 घंटे का होगा सफर, इस तारीख को होगा परिचालन

दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल, पांच स्टॉपेज और साढ़े 11 घंटे का होगा सफर, इस तारीख को होगा परिचालन

PATNA : दिवाली और छठ पूजा के दौरान यूपी और बिहार में अपने घरों को जाने वाले लाखों रेल यात्रियों के लिए बड़ी गुड न्यूज है। रेलवे द्वारा ऐसे यात्रियों के लिए पहली बार स्पेशल रेलगाड़ी के रूप में वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) को शामिल किया गया है। 16 कोच वाली यह गाड़ी करीब साढ़े 11 घंटे में नई दिल्ली से पटना का सफर तय करेगी। नई दिल्ली-पटना जंक्शन के साथ  दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा, बांद्रा-टर्मिनस-जम्मू तवी और मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम के बीच भी स्पेशल वंदे भारत,चलेगी।  

कब कहां से चलेगी

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 11, 14 और 16 नवंबर को नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 7:25 बजे चलकर शाम 7 बजे पटना पहुंचेगी। 994 किलोमीटर लंबा यह सफर वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा करीब 11 घंटे 35 मिनट में पूरा करने की संभावना है। वापसी में 12, 15 और 17 नवंबर को यह ट्रेन पटना से सुबह 7:30 बजे चलेगी और शाम 7 बजे नई दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। प्रयागराज जंक्शन पर पांच मिनट और अन्य स्टेशनों पर केवल दो मिनट रुकेगी।

बक्सर-आरा में भी होगा ठहराव

वंदे भारत एक्सप्रेस रास्ते में कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। नई दिल्ली से पटना के बीच यह गाड़ी नवंबर महीने में कुल छह फेरे लगाएगी।

बिहार के लिए 52 स्पेशल ट्रेन चलाने  की घोषणा

रेलवे के मुताबिक, दिवाली और छठ पर्व मनाने के लिए दिल्ली से लाखों यात्री अगले माह बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश स्थित अपने घर जाएंगे। इसे देखते हुए हर साल रेलवे उनके लिए पूजा स्पेशल रेलगाड़ियां चलाता है। इस वर्ष भी अभी तक 52 विशेष रेलगाड़ियों के परिचालन को मंजूरी दी जा चुकी है। जिसमें पटना-दिल्ली के बीच राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल भी शामिल है। यह ट्रेनें दोनों दिशाओं से कुल 522 फेरे लगाएंगी। इनके माध्यम से लगभग 10 लाख लोगों के लिए सीट की व्यवस्था की जा चुकी है। इसके साथ ही कुछ अन्य गाड़ियों का परिचालन करने को लेकर भी तैयारी चल रही है। सूत्रों की मानें तो इस वर्ष उत्तर रेलवे यात्रियों के लिए लगभग 18 लाख सीट उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।


 

Suggested News