बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिर्फ नौ घंटे में पटना से नई दिल्ली पहुंचाएगी वंदे भारत, अमृत भारत से 43 की जगह 20 घंटे में दानापुर से पहुंचेंगे बेंगलुरू, जल्द शुरू होगा परिचालन

सिर्फ नौ घंटे में पटना से नई दिल्ली पहुंचाएगी वंदे भारत, अमृत भारत से 43 की जगह 20 घंटे में दानापुर से पहुंचेंगे बेंगलुरू, जल्द शुरू होगा परिचालन

PATNA : पटना को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। यह नई वंदे भारत पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी। यह पटना के लिए पांचवीं वंदे भारत ट्रेन होगी। फिलहाल, पटना से रांची, जलपाईगुड़ी, हावड़ा और लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा दानापुर और बंगलुरू के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी शुरू किया जाएगा। जल्द ही रेलवे बोर्ड इसकी सूचना जारी करेगा।

सिर्फ 9 घंटे में पहुंचेगी दिल्ली

पटना से नई दिल्ली का सफर वंदे भारत सिर्फ नौ घंटे में पूरा करेगी। इस दौरान यह ट्रेन आरा, बक्सर, डीडीयू होते दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में एग्जीक्यूटिव चेयरकार श्रेणी का 1 कोच और वातानुकूलित चेयरकार के 7 कोच होंगे। एग्जीक्यूटिव चेयरकार में 52 और वातानुकूलित चेयरकार में 478 सीटें होंगी। बता दें कि राजधानी, संपूर्ण क्रांति और तेजस करीब 13 घंटे में दिल्ली पहुंचाती है।  

20 घंटे में पहुंचेंगे बेंगलुरू

दानापुर और बेंगलुरु के बीच जुलाई से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। परिचालन से 8 दिन पहले रेलवे बोर्ड से समय सारणी जारी होगा। पटना से बेंगलुरु जाने में सामान्य ट्रेनों से 40-43 घंटे का समय लगता है। जबकि अमृत भारत से जाने में करीब 20 घंटे का ही वक्त लगेगा


Suggested News