बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

होली से पूर्व शुरू होगी पटना-लखनऊ के बीच वंदे भारत, अयोध्या के साथ बक्सर-आरा में भी होगा ठहराव

होली से पूर्व शुरू होगी पटना-लखनऊ के बीच वंदे भारत, अयोध्या के साथ बक्सर-आरा में भी होगा ठहराव

PATNA : पिछले साल पटना और लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा हुई थी। अब इसको लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि अयोध्या में आनेवाले भक्तों की भीड़ देखकर रेलवे ने फैसला किया है कि इस ट्रेन को वाया अयोध्या चलाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले महीने होली के पूर्व पटना और लखनऊ के बीच नई वंदे भारत का परिचालन शुरू हो सकता है।

रामलला के दर्शन कर पाएंगे यात्री

प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन चलने से बिहार से यूपी की ओर जाने वाले यात्रियों को कम समय में आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा। इस वंदे भारत के जरिए पटना और आरा के यात्री अयोध्या एवं लखनऊ की यात्रा कर सकेंगे। 

बक्सर आरा में भी हो सकता है ठहराव

पटना से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी हो रही है। इससे बिहार के साथ-साथ यूपी के यात्रियों को लखनऊ के साथ ही अयोध्या जाने की भी बेहतर सुविधा मिलेगी। पटना से लखनऊ जाने वाली यह वंदे भारत आरा, बक्सर, डीडीयू, जौनपुर, आंबेडकर नगर, अयोध्या होते लखनऊ तक जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो यात्री वंदे भारत के जरिए पटना से अयोध्या तक का सफर आठ घंटे में पूरा कर लेंगे।

बता दें कि बिहार से बड़ी संख्या में लोग अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन के लिए जाते हैं। उन्हें कम समय में यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। वंदे भारत अभी तक देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन है।


Suggested News