बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वरुण धवन और नताशा तुर्की में मनाएंगे हनीमून, जानिए बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन

वरुण धवन और नताशा तुर्की में मनाएंगे हनीमून, जानिए बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन

वरुण धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी के बंधन में बंध गए हैं. 24 जनवरी को अलीबाग में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। शादी के बाद दोनों तुर्की में हनीमून मनाएंगे. वरुण ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग से पहले 10 दिन का ब्रेक लिया है. इस बीच हनीमून मनाकर वह तुर्की से इंडिया लौटेंगे और फिर शूटिंग के लिए अरुणाचल प्रदेश रवाना हो जाएंगे.

बॉलीवुड कपल्स के फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन क्या रहे, डालते हैं एक नजर...



अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय

अप्रैल, 2007 में अभिषेक-ऐश्वर्या शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद दोनों हनीमून मनाने यूरोप निकल गए थे. हनीमून के बीच ऐश्वर्या वक्त निकालकर कांस फिल्म फैस्टिवल में शिरकत करने भी पहुंची थीं जहां उनके साथ अभिषेक भी नजर आए थे.

करीना कपूर-सैफ अली खान

अक्टूबर, 2012 में सैफ और करीना ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी. हनीमून के लिए दोनों स्विट्ज़रलैंड के Gstaad गए थे। ये जगह सैफीना की पसंदीदा जगहों में से एक है. शादी से पहले और शादी के बाद इन्हें कई बार यहां वेकेशन पर जाते हुए देखा गया है.

शाहिद कपूर-मीरा राजपूत

शाहिद और मीरा की जुलाई 2015 में अरेंज मैरिज हुई थी. दोनों हनीमून मनाने लंदन गए थे। हालांकि, दोनों शादी के तुरंत बाद हनीमून पर नहीं जा पाए थे क्योंकि शाहिद को शानदार, उड़ता पंजाब और झलक दिखला जा की शूटिंग पूरी करनी थी. अब शाहिद-मीरा दो बच्चों के पेरेंट्स हैं जिनके नाम मीशा और जेन हैं.

बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर

अप्रैल, 2016 में शादी करने के बाद बिपाशा-करण ने मालदीव को अपने हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर चुना था. दरअसल दोनों को बीच बहुत पसंद हैं इसलिए ये हनीमून के लिए मालदीव गए थे.

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

दिसंबर 2017 में शादी करने वाले अनुष्का और विराट ने फिनलैंड को अपने हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर चुना था. दोनों ने इटली के टस्कनी में गुपचुप तरीके से शादी की थी. इसके बाद दोनों फिनलैंड में हनीमून मनाने निकल गए थे. दोनों ने ये डेस्टिनेशन इसलिए चुना था ताकि कोई उन्हें पहचान ना सके और उन्हें डिस्टर्ब ना करे.





Suggested News