बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रखर समाजवादी वेद नारायण झा का निधन

प्रखर समाजवादी वेद नारायण झा का निधन

पटना. संपर्क एडवरटाइजर के प्रोपराइटर उग्रेस कुमार झा के पिता वेद नारायण झा का आज पटना में निधन हो गया। वेद नारायण झा मूल रूप से समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के मुस्तफापुर गांव के निवासी थे।

ज्ञात हो कि वेद नारायण झा एक प्रखर समाजवादी एवं जन नायक कर्पूरी ठाकुर के सहयोगी आरबी कॉलेज दलसिंगसराय के पूर्व प्राचार्य एवं बिहार सरकार में विभिन्न पदों पर सेवा दे चुके थे। साथ ही वह रेंटल फ्लैट समन्वय समिति के अध्यक्ष भी थे और पटना उच्च न्यायालय में भी एक एडवोकेट के रूप में अपनी सेवा दे चुके थे। 

सेवानिवृत्त होने के बाद पटना के कंकड़बाग स्थित अपने निजी आवास पर अपने पूरे परिवार के साथ रह रहे थे। 2 जून 2022 (गुरुवार) को सुबह 9:20 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सिमरिया घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र अमरेश कुमार झा ने दिया। वेद नारायण झा अपने पीछे 3 पुत्र एवं दो पुत्री समेत पूरा भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

Suggested News