बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में रामनवमी के मौके से विहिप और बजरंग दल ने शोभा यात्रा का किया आयोजन, हजारों कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के लगाए नारे

बेतिया में रामनवमी के मौके से विहिप और बजरंग दल ने शोभा यात्रा का किया आयोजन, हजारों कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के लगाए नारे

BETTIAH : रामनवमी के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का नेतृत्व नगर अध्यक्ष दीपू शर्मा कर रहे थे तथा सैकड़ो कार्यकर्ता हांथो में भगवा ध्वज लिए और जय श्री राम के गगनभेदी नारे लगाते हुए अपनी अपनी बाईक के साथ और पैदल चल रहे थे।  

जिलाध्यक्ष निरज कुमार,संरक्षक विनय कुमार, कार्याध्यक्ष दीपक वर्मा, अरविंद गुप्ता ने सबसे पहले हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात शोभायात्रा नगर के विभिन मार्गो से होते हुए हरीवाटिका शिव मंदिर मे पहुंची। 

शोभा यात्रा के स्वागत करने हेतु नगर की उप महापौर गायत्री देवी मौजूद रही। उन्होंने बताया कि इस भव्य शोभायात्रा को देखकर शहर के सभी सनातनियों में हर्ष व उल्लास का माहौल है। साथ ही उन्होंने समस्त राम भक्तों को दुर्गाष्टमी व रामनवमी की बधाई दी।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News