बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

7 नवम्बर को राजगीर आयेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, नालंदा विवि के छठे अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म कांफ्रेंस में करेंगे शिरकत

7 नवम्बर को राजगीर आयेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, नालंदा विवि के छठे अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म कांफ्रेंस में करेंगे शिरकत

PATNA : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पिछले 20 अक्टूबर को बिहार दौरे पर आये थे। यहां आकर उन्होंने बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में भाग लिया था। अब देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 7 नवम्बर को बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। वे नालंदा स्थित नालंदा विवि का छठे अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि होंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारी की जा रही है। प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ सुरक्षा को लेकर अधिकारीयों के साथ बैठक। वहीँ आयुक्त ने हेलीपैड, विद्युत आपूर्ति, पीए सिस्टम, मंच व्यवस्था, सीटिंग प्लान, आईकार्ड पार्किंग आदि की व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। आयुक्त ने उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिले के एसपी और डीएम को नालंदा विवि के कुलपति के साथ विचार विमर्श करने का निर्देश दिया है। ताकि मानक के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित किया जा सके।

आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल नालंदा यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में अतिथियों के लिये सीटिंग प्लान बनाने तथा इस कार्य हेतु प्रोटोकॉल का ध्यान रखने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम स्थल पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम की ऑडिबिलिटी तथा मंच आदि की जांच कर प्रमाण पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया है। आयुक्त ने  कार्यक्रम स्थल पर विद्युत की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कार्यपालक अभियंता से प्रमाण पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया।

बताते चले की इससे पहले भी नालंदा विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में 19 मार्च 2017 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी राजगीर आये थे। उन्होंने पहले सत्र के छात्रों को उपाधि दी थी। वहीं उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी भी नालंदा विश्वविद्यालय में भाग लेने राजगीर आये थे। इसके अलावा वर्ष 2018 में मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद धर्म-धम्म सम्मेलन में शामिल हो चुके हैं। 


Suggested News