बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उम्भा नरसंहार कांड की पीड़िता को कांग्रेस से मिल सकता है विधानसभा का टिकट, जानिये क्या है उम्भा कांड

उम्भा नरसंहार कांड की पीड़िता को कांग्रेस से मिल सकता है विधानसभा का टिकट, जानिये क्या है उम्भा कांड

लखनऊ. सोनभद्र में 17 जुलाई 2019 में हुए उम्भा कांड की पीड़िता आदिवासी महिला किस्मत देवी को विधानसभा चुनाव का टिकट मिल सकता है. प्रियंका गांधी ने बीती 19 अक्टूबर को लखनऊ में हुई प्रेसवार्ता में किस्मत देवी का नाम लिया था. इसको लेकर किस्मत देवी को काग्रेस से टिकट दिये जाने की अटकले तेज हैं.

क्या है उम्भा नरसंहार कांड

बता दें कि जमीनी विवाद में वर्ष 2019 में हुए नरसंहार में घोरावल विधानसभा क्षेत्र के उम्भा गांव में कुल 11 लोगों की मौत गोली लगने से हुई थी. आदिवासी महिला किस्मत के भाई की भी इसी कांड में मौत हो गई थी. नरसंहार के बाद जब प्रियंका गांधी सोनभद्र पहुंची थी, तो किस्मत ने उनकी आवभगत की थी और किस्मत के घर ही प्रियंका गांधी ने जलपान किया था. अब 2 वर्षों के बाद किस्मत का नाम फिर से सुर्खियों में है, क्योंकि प्रियंका गांधी ने बीती 19 अक्टूबर को लखनऊ में हुई प्रेसवार्ता में किस्मत देवी का नाम लिया था.

प्रियंका गांधी ने की मदद- किस्मत देवी

घोरावल के अंबा की रहने वाली किस्मत देवी का कहना है कि नरसंहार कांड के बाद सोनभद्र पहुंची प्रियंका गांधी ने उनकी मदद की थी. प्रियंका गांधी उनसे मिली थी और उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाई थी. इसके लिए उनकी आभारी है. जैसा प्रियंका गांधी कहेंगी वैसा मैं करूंगी. हालांकि मेरी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है. किस्मत का कहना है कि जब प्रियंका गांधी उम्भा गांव पहुंची थी, तो वह उनके साथ घटनास्थल को दिखाने के लिए गई थी और प्रियंका गांधी ने उसके यहां जलपान भी किया था. इस तरह से हुआ प्रियंका गांधी के संपर्क में आई.

किस्मत को मिल सकता है कांग्रेस से टिकट

कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामराज गौड़ का कहना है कि प्रियंका गांधी ने बीती 19 अक्टूबर को लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान सोनभद्र की किस्मत का नाम लिया था. सोनभद्र के उम्भा गांव में हुए नरसंहार कांड के बाद जब प्रियंका गांधी सोनभद्र  आई थी, तब किस्मत से उनकी मुलाकात हुई थी. अब प्रियंका गांधी ने 40 प्रतिशत सीटों पर महिला कैंडिडेट खड़ा करने का निर्णय लिया है, और उन्होंने सोनभद्र की किस्मत का नाम प्रेसवार्ता में लिया. इसके बाद ऐसा लगता है कि सोनभद्र की किस्मत को भी घोरावल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी टिकट दे सकती है.

Suggested News