बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधानसभा में महिलाओं को बराबर हिस्सेदारी की मांग, माले ने कर्ज माफ करने को कहा

विधानसभा में महिलाओं को बराबर हिस्सेदारी की मांग, माले ने कर्ज माफ करने को कहा

पटना। आज विश्व महिला दिवस है और बिहार में विधानमंडल का बजट सत्र में चल रहा है। ऐसे में कांग्रेस की विदाई का प्रतिमा कुमारी ने महिलाओं की 50% आरक्षण की बात कही है। उन्होंने कहा है कि दुर्गा लक्ष्मी सरस्वती कह कर ठगते हो, विधानसभा में आरक्षण देने से क्यों डरते हो। वहीं उन्होंने कहा है कि आधी आबादी करे पुकार 50% हमारा अधिकार। इस बात को आज सदन में प्रतिमा कुमारी उठाने वाली हैं और आज महिला दिवस के अवसर पर उन महिलाओं के लिए भी खास संदेश दिए हैं।

वहीं माले विधायकों ने महिला दिवस को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया है। माले विधायकों ने मांग की है राज्य में स्वयं सेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं के कर्ज को माफ किया जाए। पार्टी की तरफ से कहा गया है आज महिला कई काम कर रही हैं. ऐसे में उन्हें बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से जरुरी पहल करने की आवश्यकता है, ताकि वह अपने काम को और बेहतर तरीके से कर सकें। माले विधायकों ने मांग की है कि स्वयं सेवी संस्थाओं में काम करनेवाली महिलाओं को रोजगार की सुविधा सरकार मुहैया करवाए।

महिला विधायकों ने कि जिस प्रकार पंचायत में 33 फीसदी आरक्षण दिया गया उसी तरह विधानसभा और लोकसभा में भी आरक्षण की सुविधा मिले। इस दौरान एक महिला विधायक ने कहा आज हमारे देश में बेटी बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। जो हमें शर्मिंदा करता है। महिआलों काे समाज में सम्मान मिलना चाहिए, यह उनका हक है।


Suggested News