वीडियोग्राफी कर घर लौट रहे युवक की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस को लेकर लोगों में आक्रोश

सिवान... जिले में नौशाद नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या के बाद से सिवान पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश पनप रहा है। वहीं सरकार की ओर से लगातार हो रही मीटिंग के बावजूद अपराध रोकने में प्रशासन विफल साबित हो रहा है। अपराध के बढ़ते ग्राफ को लेकर अब आम लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। 


बता दें कि बीती रात को वीडियोग्राफी कर घर लौट रहे नौशाद नाम के युवक की कुछ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सराय ओपी के मिसकाटोली में घटी घटना के बाद लोगों में दहशत है।