बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बजट सत्र से पहले विधान परिषद के लिए राज्यपाल के 12 सदस्यों का होगा मनोनयन, दिल्ली से लौटने के बाद सीएम लगाएंगे मुहर

बजट सत्र से पहले विधान परिषद के लिए राज्यपाल के 12 सदस्यों का होगा मनोनयन, दिल्ली से लौटने के बाद सीएम लगाएंगे मुहर

पटना। बिहार में नीतीश के कैबिनेट का विस्तार हो चुका है। अब तैयारी विधान परिषद में राज्यपाल द्वारा मनोनित किए जानेवाले 12 सदस्यों के मनोनयन की शुरू हो गई है। जिसमें बताया जा रहा है कि आगामी बजट सत्र के शुरू होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा। बजट सत्र 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। 

जानकारी के अनुसार CM नीतीश कुमार के दिल्ली से लौटने के बाद  राज्यपाल मनोनयन की भी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। विधान परिषद की 12 सीटों के लिए होने वाले इस मनोनयन का अंतिम दौर चल रहा है। बताया जा रहा है कि JDU-BJP के बीच इन 12 सीटों का बंटवारा हो चुका है। राज्यपाल मनोनयन की 12 सीटों में BJP-JDU को 6-6 सीटों पर बात तय हुई है। इससे पहले माना जा रहा था कि माना जा रहा था कि मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मनोनयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बीजेपी से एक नाम तय

विधान परिषद के लिए राज्यपाल द्वारा जिन 12 नामों पर अंतिम मुहर लगनी है, अभी उनकी सूची जारी नहीं की गई है। लेकिन इस सूची में बीजेपी से एक नाम का चयन लगभग तय माना जा रहा है। यह नाम हैं नीतीश के नए कैबिनेट में खान एवं भूतत्व मंत्री बने जनक राम का। माना जा रहा है कि राज्यपाल उन्हें मनोनित सदस्य चुन सकते हैं

बजट सत्र से पहले मनोनयन

एनडीए की कोशिश है कि मनोनयन की प्रक्रिया को आगामी 19 फरवरी से पहले पूरा कर लिया जाए। ताकि बजट सत्र के दौरान महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने के लिए सरकार को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। विधेयक पारित करने के लिये दोनों सदनों की मंजूरी जरुरी होता है।



Suggested News