बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन, नालंदा में पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन, नालंदा में पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Nalanda : चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधान सभा चुनाव नियत समय पर ही कराये जाने के स्पष्ट संकेत के बाद अब राजनीतिक दलों के साथ-साथ प्रशासन द्वारा भी इसकी तैयारी शुरु कर दी गई है।  

जिले में जहां वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने व हटाने के काम में तेजी आई है। वहीं कई विभागो द्वारा धारा 107 के नोटिस भेजने का काम शुरू कर चुका है। वहीं आज बिहारशरीफ के टाउन हॉल में पुलिस पदाधिकारियों को ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान मास्टर ट्रेनर ने अधिकारियों को चुनाव में प्रयुक्त होने वाले एम 3 मॉडल इवीएम मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी।  इस मौके पर नोडल पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि 3 मास्टर ट्रेनरों द्वारा अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि मतदान के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News