बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

women's day : बिहार विधानसभा का महिला विधायक ने किया सञ्चालन, परिषद् में महिला विधायकों को किया गया सम्मानित

women's day : बिहार विधानसभा का महिला विधायक ने किया सञ्चालन, परिषद् में महिला विधायकों को किया गया सम्मानित

PATNA : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र पर भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का असर देखने को मिला. इस मौके पर महिला विधायक को विधानसभा सञ्चालन की जिम्मेवारी दी गयी. इसके लिए परिहार से भाजपा विधायक गायत्री देवी को आसन तक ले जाया गया. जिसके बाद पीठासीन पदाधिकारी ने उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया. उधर जब महिला विधायकों को महिला दिवस के मौके पर बोलने का मौका दिया गया तो कांग्रेस विधायक नीतू कुमारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर सराहना की. 

उन्होंने आबादी के हिसाब से महिला विधायकों को सरकार में मंत्री बनाने की मांग की. वहीँ बिहार विधान परिषद् में भी महिला दिवस के मौके पर महिला विधायकों को सम्मानित किया गया. कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने महिला विधायकों को पार्कर पेन उपहार के तौर पर दिया. इसके साथ ही भोजनावकाश के बाद महिला विधायकों ने अपना संबोधन किया. 

उधर बिहार विधानमंडल के सदस्यों को आज वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से सनस्बेरिया का पौधा भेंट के तौर पर दिया गया. इस पौधा से घर की वायु शुद्ध होती है. इसकी खासियत यह है कि कम पानी, कम धूप में भी ऑक्सीजन अपने आसपास देता है. उधर राजद विधायक भाई वीरेंदर ने कहा की इसमें कोई राजनीति नहीं है. जब हमारी सरकार थी. तब भी उपहार दिया जाता था. उन्होंने कहा की पर्यावरण के लिए यह बेहद जरुरी है. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश को पर्यावरण के साथ बिहार में बढ़ते अपराध पर भी ध्यान देना चाहिए. 



Suggested News