बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू विधायक ने क्षेत्र का किया दौरा, गाँव गांव जाकर सुनी लोगों की समस्याएं

जदयू विधायक ने क्षेत्र का किया दौरा, गाँव गांव जाकर सुनी लोगों की समस्याएं

SUPAUL : स्थानीय जदयू विधायक बीना भारती ने बुधवार को विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। अपने कार्यकर्ता से मिली, जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकांश ग्रामीणों ने पेयजल, सिंचाई, सड़क की समस्याओं को रखा। मौके पर विधायक बीना भारती ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध हैं। जल्द ही क्षेत्र में विकास की योजनाएं धरातल पर दिखेंगी। 

उन्होंने कहा की चुनाव के समय से ही वे कहती आ रही हैं कि सिंचाई, सड़क शिक्षा व पेयजल उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इसके अलावा निर्धन, गरीबों व असहाय के लिए वृद्धावस्था पेंशन व इन्दिरा आवास दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। लोग धैर्य रखें। इसके अलावे विधायक ने पिलुवाहा वार्ड 5 निवासी जयप्रकाश मेहता के घर में डकैती हुआ था जिसमें जयप्रकाश मेहता व उनके बेटे को डकैतो ने बेरहमी से पिटाई कर चाकु घोंप दिये थे। जिसके बाद जयप्रकाश मेहता की मृत्यु हो गई व उनके बेटे की हालत नाजुक है। उनके घर पर पहुँच कर परिजनों से मिलकर विधायक ने न्याय दिलाने की भरोसा दिया। उन्होंने कहा की जो भी इस घटना शामिल है, बख्से नही जाएंगे। बहुत जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी होगी। उसके बाद विधायक ने अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पंचायत अध्यक्ष रामचंद्र मंडल की एक्सीडेंट से मृत्यु हो गई। उनके घर पर पहुंच कर उनके परिवार से मिले और कहा की इस तरह के कर्मठ कार्यकर्ता खो देने से बहुत दुःख हुआ है। स्वर्गीय रामचंद्र मंडल  बहुत अच्छे आदमी थे। पार्टी के लिए जो काम किया।  हम उसको भुला नही सकते हैं,भगवान उनके आत्मा को शांति प्रदान करे।  

विधायक ने कहा की आगे बकरीद पर्व है लोग साम्प्रदायिक सद्भाव के साथ  मनाएं। धर्म को मानने वाले सभी धर्म का सम्मान करते हैं। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमाल खां के अलावे कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


सुपौल से संवाददाता पप्पू आलम की रिपोर्ट


Suggested News