बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार महापौर और उपमहापौर का चुनाव संपन्न, विजय सिंह ने तीसरी बार मारी बाजी

कटिहार महापौर और उपमहापौर का चुनाव संपन्न, विजय सिंह ने तीसरी बार मारी बाजी

Katihar : कटिहार नगर निगम के महापौर और उपमहापौर के लिए उप चुनाव संपन्न हो गया। निवर्तमान महापौर विजय सिंह ने तीसरी बार बाजी मारी। वहीं सूरज रॉय उपमहापौर चुने गये। 

बताते चलें 22 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव के बाद उच्चतम न्यायालय के आदेश पर वोटिंग करवाया गया था। जिसमें विजय सिंह को हार का सामना करना पड़ा था।, वही अब उप-चुनाव में एक बार फिर विजय सिंह को 45 पार्षदों में 23 ने उनके पक्ष में वोटकर उन्हे जीत दिला दी। वहीं उनकी प्रतिद्वदी पुष्पा देवी को 22 वोट मिले है। 

उप-महापौर के चुनाव में सूरज राय को 27 जबकि उनके विपक्ष में रहे अनीता शर्मा को 17 वोट मिले है। बड़ी बात यह है कि नव-निर्वाचित मेयर और उप -मेयर दोनों जदयू के सक्रिय राजनीति से जुड़े हुए हैं। , नगर निगम चुनाव पार्टी लाइन से ना होने के बावजूद, विधानसभा चुनाव से पहले कटिहार नगर निगम पर जदयू के कब्जा को चुनाव से पहले संजीवनी के रूप में देखा जा सकता है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News