बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विजय सिन्हा बोले- भ्रष्टाचार में सीएम नीतीश जाएंगे जेल,'जहां बड़े भाई गये हैं, वहां छोटे भाई भी जाएंगे'

विजय सिन्हा बोले- भ्रष्टाचार में सीएम नीतीश जाएंगे जेल,'जहां बड़े भाई गये हैं, वहां छोटे भाई भी जाएंगे'

पटना. बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर बीना नाम लिए सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार भी जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में जहां बड़े भाई गए हैं, वहां छोटे भाई भी जाएंगे। 

बता दें कि जब से बिहार में भाजपा से सत्ता से बाहर हुई है, तब से जदयू पर हमलावर हो गयी है। बीजेपी के नेता हर मोर्चे पर सरकार, जदयू और राजद को घेर रही है। इस बीच शुक्रवार को विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में सीएम नीतीश कुमार जेल जाएंगे।

विजय सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं एनडीए सरकार में जिस विभाग का मंत्री था। उसमें भ्रष्टाचार का मामला उठाया है। कौशल विकास योजना में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है। यह मामला विधानसभा के सदन में उठाया है, लेकिन नीतीश कुमार इनमें जांच करवाने से बच रहे हैं।

Suggested News