बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब विकास दुबे पर बनेगी वेब सीरीज, पर्दे पर देखेगी मैं विकास दुबे कानपुर वाला...की कहानी

अब विकास दुबे पर बनेगी वेब सीरीज, पर्दे पर देखेगी मैं विकास दुबे कानपुर वाला...की कहानी

कानपूर वाला मोस्टवांटेड विकास दुबे अब देशभर में ट्रेंड कर रहा है. विकास दुबे का नाम गूगल सर्च में भी टॉप पर है। इसी बीच अब खबर आ रही है कि बहुत जल्द मैं विकास दुबे कानपुर वाला की कहानी रुपहले पर्दे पर दिखाई देगी. जी हां विकास दुबे पर वेब सीरीज बनाने की तैयारी चल रही है.  इसी साल इसे रिलीज भी कर दिया जाएगा.

मध्य प्रदेश उज्जैन के महाकाल मंदिर में गिरफ्तारी के वक्त कुख्यात के शब्द 'मैं विकास दुबे हूं... कानपुर वाला' देश भर में चर्चित हुए थे। सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोपित विकास दुबे को भले ही पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया हो, लेकिन अभी भी लोग उसके बारे में और जानकारी चाहते हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इस गैंगस्टर की मौत के बाद भी देश व प्रदेश की राजनीति और पुलिस महकमे पर सवाल दर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मायानगरी से जुड़े फिल्म निर्माता आदित्य कश्यप, अवधेश तिवारी और निर्देशक मनीष वात्सल्य विकास दुबे को लेकर 'हनक' नाम से वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं, जिसमें दुर्दांत से जुड़े किस्सों को दिखाया जाएगा। साल के अंत तक वेब सीरीज के रिलीज होने की उम्मीद है। निर्देशक मनीष वात्सल्य ने बताया, विकास दुबे की कुछ खामियों से मैं भी आकर्षित हुआ हूं। इन्हीं खामियों के बलबूते हम समाज को कुछ सीख और संदेश दे सकते हैं है।

मुंबई की होजांट इंडिया के बैनर तले वेब सीरीज बनाई जाएगी, जिसमें आठ एपिसोड होंगे। इसके जरिए विकास दुबे की गैंगस्टर वाली दुनिया को दिखाया जाएगा। पटकथा लेखन की जिम्मेदारी कानपुर के मृदुल कपिल और सुबोध पांडेय को दी गई है। मृदुल कपिल ने बताया कि अक्टूबर से वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो जाएगी। शूटिंग कानपुर में ही होगी। स्टार कास्ट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि प्रमुख कलाकार मुंबई के ही होंगे। 

Suggested News