बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुख्यात अपराधी विकास झा की फरारी मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार...पुलिस की मिलीभगत से 19 अगस्त को हुआ था फरार

कुख्यात अपराधी विकास झा की फरारी मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार...पुलिस की मिलीभगत से 19 अगस्त को हुआ था फरार

N4N DESK: भागलपुर  जेल में बंद और अस्पताल में इलाज करा रहे कुख्यात अपराधी और दरभंगा डबल मर्डर केस का अभियुक्त विकास झा उर्फ कालिया के अस्पताल से भागने के मामले में  बड़ी कार्रवाई की गई है।एसपी ने उसकी सुरक्षा में तैनात सभी जवानों को गिरफ्तार करा लिया है।

गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में  हवलदार महेश पासवान, होमगार्ड सियाराम ठाकुर, दीनानाथ सिंह और जेल सिपाही रंजय कुमार मंडल को बरारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उक्त आरोपितों पर बरारी इंचार्ज सुनील कुमार झा के बयान पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आयुष झा सहित भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी पाए गए 4 सुरक्षा कर्मी को जेल भेजा दिया गया है।

इस मामले में बरारी थाना में दर्ज केस के अनुसंधान का जिम्मा सिटी डीएसपी राजवंश सिंह को सौंपा गया है। इधर घटना के बाद कोर्ट, जेल, कोर्ट हाजत और कैदी वार्ड की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

बता दें कि 19 अगस्त को सीतामढ़ी का कुख्यात अपराधी विकास झा पुलिस से सांठगांठ कर फरार हो गया था।उसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधी के साथ अस्पताल में मौजूद उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया था।

Suggested News