बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चूल्हे पर बना गांव का खाना.....जनविश्वास यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव मक्के की रोटी और साग का ले रहे आनंद....

चूल्हे पर बना गांव का खाना.....जनविश्वास यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव मक्के की रोटी और साग का ले रहे आनंद....

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जनविश्वास यात्रा पर हैं। आज उनकी यात्रा का आखिरी दिन है। तेजस्वी यादव पिछले 20 फरवरी से जनविश्वास यात्रा पर हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव सूबे के सभी जिलों में घूमे और लोगों के बीच अपनी बातों को रखा। वहीं आज आखिरी दिन जनविश्वास यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव एक अलग अंदाज में दिखे। तेजस्वी अपनी रथ पर गांव के खाने का जायका लेते हुए दिखे। तेजस्वी गांव का पसंदीदा खाना मक्के की रोटी और साग खा रहे थे। 

तेजस्वी यादव इस दौरान काफी खुश दिखें। तेजस्वी ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा है, "चूल्हे पर बना गांव का खाना, स्वाद और सेहत का खजाना" इसके साथ ही तेजस्वी ने लिखा "अनथक अनवरत जनविश्वास यात्रा"। इस दौरान तेजस्वी अपने रथ पर बैठे साग, मक्के की रोटी और धनिया की चटनी खाते दिखे। तेजस्वी बड़े ही खुशी के साथ खाना खा रहे थे। वहीं उनकी यात्रा के साथ हजारों समर्थकों की भीड़ भी चल रही थी।

मालूम हो कि, तेजस्वी यादव पिछले नौ दिनों से जनविश्वास यात्रा पर हैं। उनकी यात्रा में भारी जनसैलाब देखने को मिल रहा है। आज तेजस्वी यादव की यात्रा समाप्त हो जाएगी। तेजस्वी देर रात तक पटना पहुंचेंगे। अपनी यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को बूढ़े करार देते हुए कहा कि उनसे अब बिहार संभलने वाला नहीं है। तेजस्वी यादव अपनी यात्रा के दौरान जनता के बीच 17 महीनों के कामों की चर्चा की। साथ ही उनसे एक मौका भी मांगा। 

वहीं आज पटना आने के बाद 3 मार्च को गांधी मैदान में महारैली का आयोजन होगा। इस रैली में राजद प्रमुख लालू यादव जनता को संबोधित करेंगे। साथ ही इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के कई नेता भी शामिल हो रहे हैं। राजद के कार्यकर्ता इस रैली की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं तेजस्वी यादव की रैली को लेकर राज्य की सियासत भी गरमाई हुई है।

Suggested News