बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करना पड़ा महंगा, शॉपिंग मॉल को किया गया सील

दरभंगा में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करना पड़ा महंगा, शॉपिंग मॉल को किया गया सील

DARBHANGA : बिहार में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य सरकार की ओर से कई निर्देश जारी किये गए हैं। आज रात से पूरे राज्य में रात के 10 बजे के बाद 5 बजे सुबह तक नाईट कर्फ्यू का प्रावधान किया है। वहीँ दुकानों को रात आठ बजे तक ही खोलने का आदेश जारी किया गया है। स्कूल,कॉलेज को 21 जनवरी तक बंद करने के साथ धार्मिक स्थलों को भी बंद कर दिया गया है। उधर राज्य सरकार की ओर से शॉपिंग मॉल को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है। लेकिन जिले में आज इसका खुलेआम उल्लंघन करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गयी है। 

दरभंगा अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर स्पर्श गुप्ता, अपर अनुमण्डल पदाधिकारी सदर राहुल कुमार एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर कृष्ण नंदन कुमार द्वारा आज दरभंगा शहरी क्षेत्र के सिटी मेगा मार्ट को कोविड-19 के प्रोटोकॉल के उल्लंघन करने, मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने के मामले में अगले आदेश तक सील कर दिया गया है। 

इसके साथ ही अनुमण्डल पदाधिकारी सदर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर द्वारा संयुक्त रुप से शहर के प्रमुख लोहिया चौराहा से डी.एम.सी.एच तक मास्क चेकिंग की गयी।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Suggested News