बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डेको आउटसोर्सिंग में जनता मजदूर संघ और मजदूरों के बीच हिंसक झड़प, पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार

डेको आउटसोर्सिंग में जनता मजदूर संघ और मजदूरों के बीच हिंसक झड़प, पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार

DHANBAD : झारखंड के धनबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां इस्टबसुरिया थाना क्षेत्र के व्यू प्वाइंट स्थित डेको आउटसोर्सिंग कंपनी में मजदूरों और जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के बीच हिंसक टकराव हुई है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं मौके से पुलिस ने एक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। 


बताया जा रहा है कि बच्चा गुट की तरफ से आउटसोर्सिंग कंपनी बंद कराने का प्रयास किया गया। जिसका कंपनी के मजदूरों ने विरोध किया। जिसके बाद वहां मारपीट शुरु हो गई। इस दौरान फायरिंग और बमबाजी भी हुई। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची है। वहीं मौके से पुलिस ने एक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं परियोजना क्षेत्र से पुलिस ने कई जिंदा बम बरामद किये है। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 

धनबाद से अजय उपाध्याय की रिपोर्ट


Suggested News