बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अस्पताल में भर्ती जदयू एमएलसी का जाना कुशलक्षेम

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अस्पताल में भर्ती जदयू एमएलसी का जाना कुशलक्षेम

पटना। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को दिल्ली पहुंचे और वहां से गुड़गांव पहुंच कर अस्पताल में भर्ती जदयू के विधान पार्षद दिनेश सिंह से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सहनी के साथ मिलने वालों में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति भी साथ थे। 

देव ज्योति ने बताया कि पार्टी प्रमुख सहनी मेदांता अस्पताल पहुंचकर सिंह से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। सहनी विधान पार्षद का इलाज कर रही डॉ भारती से भी मिलकर सिंह के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त की। सहनी ने सिंह से मिलकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की । सिंह की पत्नी  वीणा  देवी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद हैं।

देव ज्योति ने आगे सहनी के कार्यक्रम के विषय में बताया कि दिल्ली में उनका निजी कार्यक्रम हैं। उन्होंने हालांकि राजनीति से संबंधित लोगों से मिलने से इंकार नहीं किया।


Suggested News