श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए VIP सुप्रीमो मुकेश साहनी, राज्य वासियों की उन्नति की कामना की

श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए VIP सुप्रीमो मुकेश साहनी, राज्य वासियों की उन्नति की कामना की

PATNA : पूर्व मंत्री व वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी सोमवार को मुजफ्फरपुर में श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने राज्यवासियों की उन्नति और खुशहाली की कामना की।

दरअसल मुकेश सहनी मुजफ्फरपुर के राज डीहजीवर पंचायत में श्रीमद् भागवत कथा एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल हुए। आयोजन में उन्होंने सम्मिलित होकर यज्ञ में उपस्थित लोगों को संबोधित की। अपने संबोधन में मुकेश साहनी ने कहा कि सद्कर्म और परोपकार तथा दूसरों की मदद करना ही असली इंसानियत है। श्रीमद्भागवत कथा भी मनुष्य को यही सीख देती है। हम चाहे किसी भी जाति या धर्म के हो लेकिन हमारे लिए सबसे पहले इंसान और इंसानियत है।

एक दूसरे से प्रति लोगों के पास नहीं है समय

अपने संबोधन में मुकेश साहनी ने कहा कि आज के दौर में जहां हर किसी की एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा लगी हुई है। लोग दूसरों के लिए भी वक्त नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे आयोजन से लोगों को एक दूसरे से मिलने का मौका भी मिलता है। ऐसे आयोजनों से मन में सात्विक विचार भी आते हैं। दूसरों की मदद करने की प्रवृत्ति भी बढ़ती है। मुकेश सहनी ने महादेव से बिहारवासियों की खुशहाली की भी कामना की।

Find Us on Facebook

Trending News