बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फिर पैरेंटस बने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, घर में आया नन्हा राजकुमार

फिर पैरेंटस बने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, घर में आया नन्हा राजकुमार

DESK : पिछले एक माह से क्रिकेट से दूर चल रहे विराट कोहली से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। विराट कोहली फिर से पिता बन गए है। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने  एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद विराट ने सोशल मीडिया पर दी है। जिसके बाद नए पैरेंटस को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। बता दें विराट अनुष्का की पहले से ही एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है।

बताया बेटे का नाम

विराट कोहली ने बताया कि बीते 15 फरवरी को ही वह और अनुष्का एक बेटे के पैरेंटस बने हैं। विराट ने अपने बेटे का नाम भी बताया है। उन्होंने लिखा है कि उनके लिटिल बॉय का नाम अकाय है।

सोशल मीडिया पर अकाय नाम लगातार ट्रेंड कर रहा है. लेकिन आज हम आपको बताएंगे अकाय नाम का मतलब... वर्धा हिंदी डिक्शनरी के मुताबिक, अकाय का मतलब होता है 'निराकार'... यानी, जो बिना शरीर या काया के हो, आकार और रूप से रहित, शरीर धारण न करने वाला.

Suggested News