बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर: विवेका पहलवान के घर AK-47 लहराने वाला दोनों शख्स गिरफ्तार

बड़ी खबर: विवेका पहलवान के घर AK-47 लहराने वाला दोनों शख्स गिरफ्तार

PATNA: बड़ी खबर मोकामा से निकल कर के आ रही है जहां बाहुबली विधायक अनंत सिंह के जानी दुश्मन विवेका पहलवान के दो करीबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अपराधी कुछ दिन पहले विवेका पहलवान के घर पर हाथ में एके-47 लहरा रहे थे।

 वीडियो वायरल होने के बाद पूरे बिहार में कोहराम मच गया था। इसके बाद बाढ़ थाने की पुलिस ने खुद के बयान पर चंदन, विक्की और विवेका पहलवान के भतीजे कर्मवीर पर केस दर्ज किया था। तब से तीनों फरार चल रहे थे। उसके बाद आज पुलिस ने विक्की और चंदन को गिरफ्तार कर लिया है।


 जानकारी के अनुसार मोकामा स्टेशन रोड से दोनों की गिरफ्तारी हुई है। मोकामा थाना में दोनों से पूछताछ की जा रही है। एएसपी लिपि सिंह के निर्देश पर मोकामा और हाथीदह पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दोनों को गिरफ्तार किया गया है।



Suggested News