नीतीश सरकार में मंत्री रहे वृषिण पटेल को नहीं मिली राहत, नाबालिग से यौन शोषण मामले में बुरे फंसे...
PATNA: नीतीश सरकार में मंत्री रहे वृषिण पटेल को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में जमानत नहीं दी है। वैशाली लोकसभा के पूर्व सांसद वृषिण पटेल पर नाबालिग लड़की को नौकरी और पॉलिटिक्स का झांसा देकर यौन शोषण करने और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना का आरोप है।
बता दें कि, मुजफ्फरपुर पॉक्सो कोर्ट में उनके खिलाफ केस चल रहा है। इस मामले में उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिली है। कोर्ट ने पूर्व मंत्री की ओर दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। बीते गुरुवार को मुजफ्फरपुर के पॉक्सो कोर्ट -2 में इस मामले की सुनवाई हुई। पूर्व मंत्री वृषिण पटेल की अग्रिम जमानत याचिका पर पॉक्सो कोर्ट-2 के न्यायाधीश प्रशांत कुमार झा ने सुनवाई की।
वृषिण पटेल के वकील की ओर से जमानत के बिन्दु पर बहस किया गया। इसके बाद उन्होंने जमानत के आदेश को सुरक्षित रख लिया। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री को जमानत नहीं मिली। गौरतलब हो कि, वृषिण पटेल का नाम देश के बड़े समाजवादी नेताओं में शुमार है। वे नीतीश के नेतृत्व वाली सरकार में कई बार मंत्री रहे। बाद में वे जीतनराम मांझी की हम पार्टी के साथ भी काम किया। उनका आरजेडी और लालू यादव से भी कनेक्शन है। बाद में लालू की पार्टी को छोड़ दिया।