बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वर्दी का रौब, धनरूआ थाना का गालीबाज अवर निरीक्षक ने नशे में धुत होकर जदयू प्रखंड अध्यक्ष के साथ की गाली गलौज, दर्ज कराई शिकायत

वर्दी का रौब, धनरूआ थाना का गालीबाज अवर निरीक्षक ने नशे में धुत होकर जदयू प्रखंड अध्यक्ष के साथ की गाली गलौज, दर्ज कराई शिकायत

मसौढ़ी : धनरूआ थाना के एक अवर निरीक्षक राजेश कुमार यादव बीते शुक्रवार की रात धनरूआ बाजार से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर धनरुआ जद(यू) चुनाव कार्यालय के पास पहले से ही खड़े पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष वेद प्रकाश पर पड़ी। वेद प्रकाश को देखते ही दरोगा ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। अचानक उक्त पुलिस अवर निरीक्षक के द्वारा ऐसे किए गए व्यवहार से प्रखंड अध्यक्ष अवाक रह गए। इसी बीच प्रखंड अध्यक्ष के साथ पुलिस के इस बर्ताव को देख पास स्थित खडे पार्टी के कुछ कार्यकर्ता पुलिस की ओर दौडे़। कार्यकर्ता अभी पास पहुंचते, इसके पूर्व पुलिस जीप वहां से काफी तेजी से निकलकर धनरूआ बाजार से पूरब दिशा की ओर भाग निकली। इधर, पुलिस के इस तरह खुलेआम किए गए ब्यवहार से आहत जद यू प्रखंड अध्यक्ष वेद प्रकाश ने तुरंत इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस के अलावे पटना में बैठे पुलिस के आलाधिकारियों को सेलफोन से कर दी। 

थाना पर पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ता


बताया जाता है कि बरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश के बाद मसौढ़ी के अंचल निरीक्षक राम कुमार धनरूआ थाना पहुंच गए। थाने पहुंचते उन्हांेने खुद थानाध्यक्ष को उक्त पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार यादव को थाना बुलाने का आदेश दिया। सबसे ताज्जुब की बात है कि रात्रि 9 बजे घटित हुई घटना के बाद पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष उक्त पुलिस अवर निरीक्षक को थाना बुलाते रहे, लेकिन संभावित शराब पीने की जांच से बचने के लिए वह तब तक थाना नही आया, जब तक उसका नशा नही उतर गया। काफी प्रयास के बाद वह रात के पौने बारह बजे थाना पहुंचा। इधर, थाना में जद यू प्रखंड अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता उस वक्त थाना में ही मौजूद थे। सभी के सामने राजेश कुमार यादव की मेडिकल जांच ब्रेथ एनेलाइजर से कराई गई, जिसमें शराब नहीं पीने की पुष्टि हुई। 

सूचना देने के तीन घंटे बाद पहुंचे

हालांकि इस जांच से वे सभी संतुष्ट नही थे, उनका कहना था कि पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष के बार-बार बुलाने के बावजूद आखिरकार तीन घंटे बाद थाना पहुंचने के पीछे उनका मकसद क्या था। कार्यकर्ता मेडिकल टीम को बुलाने व रक्त का नमूना लेकर जांच कराने पर अडिग थे। बाद में अवर निरीक्षक राजेश कुमार यादव सभी के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगनी चाही, लेकिन प्रखंड अध्यक्ष इस पर राजी नहीं हुए और राजेश कुमार यादव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा लिखित शिकायत दी गई है। इसकी जांच पुलिस निरीक्षक अपने स्तर से कर रहे है।


Suggested News