बेगूसराय में हाजत की खिड़की तोड़कर फरार हुआ वारंटी कैदी, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

बेगूसराय में हाजत की खिड़की तोड़कर फरार हुआ वारंटी कैदी, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा होते नजर आ रहा है। जहां थाने के हाजत की खिड़की तोड़कर वारंटी कैदी फरार हो गया। कैदी के फरार होने के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। अब आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी पुलिस के द्वारा की जा रही है। 


पूरा मामला जिले के छौड़ाही थाना की है। फरार आरोपी की पहचान छौराही ओपी थाना क्षेत्र के एंजनी गांव के रहने वाले फलक खान के पुत्र मोहम्मद चांद रोनक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद चांद रोनक के ऊपर दहेज प्रताड़ना का केस छौड़ाही थाना में दर्ज हुआ था। इसके बाद छौड़ाही थाने की पुलिस ने उसे आनन-फानन में गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर दिया। पुलिस मोहम्मद चांद रौनक को जेल भेजने की तैयारी में थी। तभी अचानक हाजत के पीछे वाली खिड़की तोड़कर मोहम्मद चांद रौनक फरार हो गया। 

बाद में वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी अचानक हाजत का खिड़की टूटा हुआ देख कर आश्चर्यचकित रह गए। आनन-फानन में पुलिस फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। लेकिन पुलिस के पकड़ से आरोपी मोहम्मद चांद रौनक अभी भी बाहर है। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मची हुई है। 

छौड़ाही थाना अध्यक्ष ने बताया कि मोहम्मद चांद रौनक के पत्नी नसरत खातून के द्वारा दहेज प्रताड़ना का मामला न्यायलय में नालसी वाद संख्या 45/22 दर्ज कराया गया था। इसी सिलसिले में न्यायलय के द्वारा उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया था।  छोड़ाही ओ पी पुलिस के द्वारा उसे गिरफ्तार करके जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी। जैसे ही पुलिसकर्मी उसे हाजत में लेने गए तो देखा की थाना के हाजत का खिड़की टूटा हुआ है ओर चांद रौनक गायब है। जिसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी गयी। सूचना मिलते ही तुरंत एक टीम के द्वारा जगह जगह छापेमारी की जा रही है। लेकिन समाचार प्रेषण तक कैदी फरार था। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Find Us on Facebook

Trending News