बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के दिल के करीब "जीविका" की दीदीओं पर पटना में चला वाटर कैनन, मच गया भारी बवाल, जानिए क्या है पूरा मामला

सीएम नीतीश के दिल के करीब "जीविका" की दीदीओं पर पटना में चला वाटर कैनन, मच गया भारी बवाल, जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : जीविका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आये दिनों कई सभाओं में मुख्यमंत्री जीविका दीदीओं से संवाद स्थापित करते है। इसी कड़ी में उन्हें कई महत्वपूर्ण काम सौंपे गए है। इस बीच आज राज्य के विभिन्न जिलों से आये दीदीओं ने पटना की सड़कों पर हंगामा करते हुए पूरी तरह से गांधी मैदान को जाम कर दिया है। 

इससे गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाके में पूरी तरह से अफरा तफरी का माहौल हो गया। हजारों की संख्या में महिलाएं सड़क पर उतरी।  अपनी मांगों को लेकर वे काफी दिनों से संघर्षरत है। वेतनमान और स्थाईकरण की मांग को लेकर कई दिनों से इनका आंदोलन चल रहा है। 

इसी कड़ी में आज विभिन्न जिलों से आई जीविका दीदी ने पूरी तरह से गांधी मैदान को जाम कर दिया। जिससे  कई वाहन जाम में फंसे रहे। सैकड़ों की संख्या में गाड़ियां फंस गयी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

भारी संख्या में पुलिस फोर्स को बुलाया गया है। दमकल के साथ पुलिस मौके पर है। वहीँ समझाने के बाद भी जब जीविका दीदी नहीं मानी तो पटना में गांधी मैदान के नजदीक महिला प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन छोड़ा। जिससे उनके बीच भगदड़ मच गयी।

पटना से अनिल की रिपोर्ट  

Suggested News