बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

निरंजना नदी में सालों भर बहेगी पानी, राज्यपाल करेंगे नमामि निरंजना की होगी शुरुआत

निरंजना नदी में सालों भर बहेगी पानी, राज्यपाल करेंगे नमामि निरंजना की होगी शुरुआत

GAYA : निरंजना नदी में अब सालो भर पानी बहेगी,भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नमामि निरंजना अभियान को प्रारंभ किया जा रहा है,बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेंकर के द्वारा शुरुआत की जाएगी, नामामि गंगे के महानिर्देशक जी अशोक कुमार के द्वारा उद्घाटन किया जाएगा,इसकी जानकारी शनिवार को बोधगया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई।

इस अभियान से जुड़े संजय सज्जन ने बताया की आगामी 20 फरवरी को बोधगया के सांस्कृतिक केंद्र में राज्यपाल का आगमन होने जा रहा है,भारत सरकार के नमामि निरंजना अभियान की शुरुआत किया जाएगा, बोधगया आने के बाद राज्यपाल सबसे पहले निरंजना नदी जाएंगे और नदी का बालू को स्पर्श कर पूजा अर्चना करेंगे,उसके बाद वापस सांस्कृतिक केंद्र में आकर अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली जाएगी>

संजय सज्जन ने कहा की हमलोग इस अभियान पर तीन वर्षो से काम कर रहे है इसका परिणाम है कF आज भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय भी हमलोग के साथ है। उन्होंने कहा कि पूरे दुनिया के लोग गया और बोधगया में अपने पूर्वजों को पिंडदान करने के लिए आते हैं। इसके अलावा इसी नदी के किनारे भगवान बुद्ध की ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

 उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत होने के बाद बहुत जल्द ही निरंजना नदी में सालो भर पानी बहेगी, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुरेश सिंह,और भाजपा नेता सतीश लाल भी मौजूद थे।

REPORT - SANTOSH KUMAR

Suggested News