बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

WEATHER UPDATE: बिहार से जल्द होगी मानसून की विदाई, त्योहारों के बीच नहीं होगी बारिश की लुका-छिपी, जमकर उठाएं आनंद

WEATHER UPDATE: बिहार से जल्द होगी मानसून की विदाई, त्योहारों के बीच नहीं होगी बारिश की लुका-छिपी, जमकर उठाएं आनंद

N4N DESK: बिहार की राजनीति और बिहार का मौसम, दोनों के बारे में किसी भी तरह की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दोनों में ही ऊंट किस करवट बैठेगा, यह कोई नहीं जानता। हालांकि फिर भी, बहुत हद तक, मौसम विज्ञान केंद्र आगामी मौसम के मिजाज के बारे में जानकारी दे ही देता है।

बीते एक सप्ताह से राज्य का मौसम बड़ा अजीबोगरीब था। लगातार हो रही बारिश से जहां तापमान अचानक गिर गया था। वहीं नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया था। इसको गुलाब चक्रवात का असर बताया जा रहा था। हालांकि बिहार में चक्रवातीय तूफान और पोस्ट मानसून का असर अब खत्म होने लगाहै। पूर्वी बिहार छोड़कर शेषस्थानों परवर्षापात के आसार खत्म होने लगे हैं। मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण के अलावा सभी जिलों में बारिश की अब सम्भावना नहीं दिख रही है। हालांकि एक दो दिनों तक  गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जरूर बन रही है। मौसम विभाग ने मानसून को कमजोर होने की बात भी कही है और जिलों को ग्रीन जोन में बांट दिया गया है। ऐसे जिलों  में कहीं-कहीं हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। आने वाले 24 घंटों में दक्षिण पश्चिम मानसून देश के पश्चिमोत्तर भाग से लौटना आरंभ हो जाएगा। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र एवं इसके आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान बिहार के पूर्वी भाग के कुछ स्थानों पर एवं शेष बिहार के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

मुख्य रूप से गौर किया जाए तो बीते कुछ दिनों से जारी बारिश को देखकर लोगों को यह चिंता खाए जा रही थी कि वह दुर्गापूजा का लुत्फ कैसे उठा पाएंगे। तो इस सवाल का जवाब यही है कि दुर्गापूजा के दौरान बारिश लोगों को तंग नहीं करेगी। लोग आराम से त्योहारों का मजा परिवारजनों के साथ उठा सकते हैं।

Suggested News