बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धूमधाम से कराई गई शादी कुत्ते और कुतिया की शादी, गांव के लोगों के लिए किया बड़े भोज का आयोजन

धूमधाम से कराई गई शादी कुत्ते और कुतिया की शादी, गांव के लोगों के लिए किया बड़े भोज का आयोजन

DESK : आम तौर कुत्ते -कुतिया की शादी कराने का रिवाज विदेशों या भारत के बड़े शहरों में नजर आता है। लेकिन बिहार के एक छोटे से गांव में भी बीते दिनों ऐसी शादी हुई है। यहां एक कुत्ते और कुतिया की अनोखी शादी (Unique Marriage In Motihari) हुई है। यह शादी पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई है। इसके लिए बाकायदा शादी के लिए मंडप बना था और बारातियों के खाने पीने की व्यवस्था की गयी थी. बाराती भी डीजे के धुन पर खूब डांस कर रहे थे। सबसे बड़ी बात यह है कि बराती और सराती ग्रामीण ही रहे

कुत्ते और कुतिया की शादी की यह अनोखी शादी का मामला मोतिहारी शहर से सटे मजूराहां गांव की है। जिस कुत्ते की शादी हुई उसका नाम कोल्हू है और कुतिया का नाम वसंती है।  कोल्हू और वसंती के मालिक नरेश सहनी व मालकिन सविता देवी ने कुलदेवता की पूजा की। कोल्हू और वसंती के मालिक नरेश सहनी व मालकिन सविता देवी ने कुलदेवता की पूजा की। 

धूमधाम से निकली बारात

 डीजे की धुन पर नाचते गाते बारात के साथ सजधज कर कोल्हू निकला। बारात गांव में ही घूमकर दरवाजे पर पहुंचा, तो द्वार पूजा की रस्म हुई। फिर पूरे विधि विधान के साथ हिंदू रीति रिवाज से बुलाए गए पंडित ने सिंदूरदान कराकर शादी संपन्न कराया।

बारातियों को लजीज व्यंजन परोसा गया। तरह-तरह के पकवान बनाने के लिए रसोईया की भी व्यवस्था की गई थी। गांव के लगभग चार सौ लोग बाराती के रूप में शामिल हुए और इस अनोखी शादी के गवाह बने। शादी में गांव के ही लगभग तीन से चार सौ लोग शामिल हुए और शादी के साथ अच्छे-अच्छे पकवान का आनंद लिया

ग्रामीणों के अनुसार उनलोगों ने आजतक ऐसी शादी नहीं देखी है. वहीं शादी कराने वाले पंडित ने बताया कि पूरे हिंदू रीति रिवाज से मंत्रोच्चार के साथ शादी संपन्न करायी गई है। जबकि शादी में रस्मों को निभाने में मदद कर रहे हजाम ने बताया कि यह अपने तरह की अनोखी शादी है।

क्या है इस अनोखी शादी की कहानी

दरअसल, नरेश सहनी और उनकी पत्नी सविता देवी मजूराहां गांव में रहते हैं. उनलोगों ने एक कुत्ता और एक कुतिया पाल रखा है। कुत्ता का नाम कोल्हू और कुतिया का नाम वसंती रखा है। सविता देवी के अनुसार उन्होंने अपने बच्चों को लेकर कुछ मन्नत मांगी थी। जो पूरी हो गई। इसलिए उनके परिवार के लोगों ने कोल्हू और वसंती की शादी करायी है। 


Suggested News