ईरानी ने लालू को कहा 'चारा चोर' तो भड़की आरजेडी, कहा- ट्रिपल एक्सएल कमर्शियल सिलेंडर और दूसरे के भतार की चोरी करने वाली है स्मृति...
पटना: लोकसभा चुनाव 2024 की बिसात बिछ गी है. रणभेरी बजनें में कुछ दिन हीं शेष हैं. ऐसे में पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा है तो भाषाई मर्यादा भी तार तार हो रहा है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पीएम मोदी को 'बिना परिवार वाला' बता रहे हैं तो स्मृति ईरानी ने लालू प्रसाद यादव को 'चारा चोर' कह दिया. स्मृति ईरानी के बयान पर राजद ने भड़कते हुए पलटवार कर दिया. राजद प्रवक्ता सारिका पासवान ने स्मृति ईरानी की शारीरिक बनावट को लेकर नीजि हमला करते हुए स्मृति को ट्रिपल एक्सएल कमर्शियल सिलेंडर कह दिया.
"भतार (पति) चोर हैं स्मृति"-सारिका पासवान
यहीं नहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा चोर बताने के बाद सारिका पासवान ने उनके चरित्र पर भी सवाल उठाते हुए दूसरे के भतार (पति) को चोरी करने वाली तक कह दिया. सारिका ने स्मृति ईरानी को गोवा में बीफ चिली बेचने वाले की मां भी बताया.
"औकात में रहें स्मृति"- राजद प्रवक्ता
राजद प्रवक्ता सारिका पासवान ने स्मृति ईरानी को कुकुर जैसा भौंकने वाली बताते हुए औकात में रहने की नसीहत भी दे दी. सारिका पासवान ने ने स्मृति ईरानी को धमकी भरे शब्दों में कहा कि बिहार की जनता कालीख पोतने के लिए तैयार बैठी है.
गिरने लगी भाषाई दीवार
बहरहाल अभी लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजी भी नहीं है कि भाषाी मर्यादा तार तार होना शुरु हो गया है. कितनी सीमाएं इस चुनाव में टूटती हैं देकना बाकी है.