बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में गली में पानी बहाने से रोका तो चलने लगी गोलियां, विवाद में एक को लगी गोली, तीन घायल

पटना में गली में पानी बहाने से रोका तो चलने लगी गोलियां, विवाद में एक को लगी गोली, तीन घायल

PATNACITY : राजधानी पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह गली में पानी बहाने के विवाद में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान फायरिंग हुई। इस झगड़े में एक ही परिवार के के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में कोल्हर निवासी पप्पू यादव के 40 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी जिसे गोली लगी,आमोद प्रसाद की पत्नी रंजू देवी जिसका पैर फ्रैक्चर हो गया,गोरख सिंह के 40 वर्षीय पुत्र दिलीप सिंह जिसके सिर में गम्भीर चोट आई है। आनन-फानन में वाहन द्वारा घायलाें को फतुहा सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर प्रिया द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। बेहतर इलाज के लिए तीनों घायल को पटना रेफर कर दिया गया।

देवरानी ममता देवी ने बताया कि फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हर गांव में सुबह करीब 10 बजे विवाद हुआ। जिसमें हमारे ही गली में वे लोग पानी गिराया करते हैं, जबकि उसका पानी का निकास दूसरे ओर है इस बात को लेकर जब हम लोग विरोध किए तो हम लोगों के घर पर आकर हमारी ननद के बाल खींचते हुए अपने घर की ओर ले गया। वहां ले जाकर मारने पीटने लगा। इसके बाद जब हमारी चचेरी जेठानी वहां पहुंची इसका विरोध किया तब उसे भी मारने लगा और उसके बांह में गोली मार दी।


5 महीने पुराना है विवाद

गोली चलाने वाले का नाम विपिन बताया गया है, इनके बीच 5 महीने पुराना विवाद चल रहा है सोमवार को उनके बीच फिर से विवाद हो गया। करीब एक घंटा तक दोनों परिवारों के बीच खूनी संघर्ष चलता रहा।वहीं गोली मारने वाले कोलहर निवासी विपिन के साथ-साथ मारपीट में शामिल सूरज, अंजनी मौके से फरार हो गए। घायल रंजू देवी ने बताया कि कोलहर गांव निवासी विपिन, अंजनी, सूरज का गांव में काफी दबदबा है। इस वह अपने निकास से पानी न बहाकर दूसरे के गली में पानी का बहाव करता है जब रंजू देवी और उनके ननद ने इसका विरोध करने का प्रयास किया तो मामला खूनी संघर्ष तक पहुंच गया।

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

फतुहा थाना अध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि कोलर गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों को घायल कर दिया गया जिसमें एक महिला को गोली लगी है। तीनों घायलों को पटना रेफर किया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Suggested News