शादी से इंकार किया तो लड़की पक्ष ने लड़के पर चलाई गोली, हालत नाजुक

शादी से इंकार किया तो लड़की पक्ष ने लड़के पर चलाई गोली, हालत नाजुक

PURNIA : पूर्णिया के जलालगढ़ में शादी से इंकार करने पर लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष के साथ बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां शुक्रवार देर रात लड़की का भाई अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जलालगढ़ स्थित लड़का पक्ष के घर आ धमका। लड़के पर ताबड़तोड़ तीन राउंड गोली चलाई और एक बम पटकते हुए भाग निकले। तीन में से दो गोली मो अलीमुद्दीन के सिर और कनपट्टी को छूते हुए गुजरी। वहीं बम के छींटे लगने से लड़के के पिता भी बुरी तरह घायल है। वहीं इस मामले को लेकर जलालगढ़ थाने में पीड़ित पक्ष की ओर से बयान दर्ज कराया गया है।

दरअसल जलालगढ़ थाने क्षेत्र में रहने वाली सुनना खातून की जलालगढ़ के गिरदा गांव वार्ड 10 में रहने वाले मो अलीमुद्दीन नाम युवक से निकाह तय की गई थी। घायल के भाई मोहम्मद निजामुद्दीन ने बताया कि लड़की के पड़ोसियों से उन्होंने लड़की के व्यवहार के बारे में पता किया तो कई तरह की शिकायतें सामने आईं। जिसके बाद उन्होंने इस तय निकाह को तोड़ दिया और लड़की पक्ष से बातचीत बंद कर दी।

जिसके बाद लड़की पक्ष का भाई अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार देर रात उनके घर आ धमका और बगैर कुछ बोले या सुने ताबड़तोड़ मो अलीमुद्दीन पर तीन राउंड फायरिंग की। इसमें से दो गोली लड़के के सर और कनपटी से होती हुई गुजरी। जाते जाते लड़की पक्ष ने एक बम पटके। बम के छींटे लड़के के पिता के चेहरे पर लगी। बमबाजी में लड़का के पिता बुरी तरह घायल हो गए। 

 घायल के भाई मोहम्मद निजामुद्दीन ने कहा कि यह विवाद पिछले 10 दिनों से चल रहा था। उसके भाई ने शादी से इंकार किया तो लड़की पक्ष ने इस तरह की घटना को अंजाम तक पहुंचाया। News 4nation से फोन पर बात करते हुए जलालगढ़ थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Find Us on Facebook

Trending News