बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो प्रेमी ने काटा गला, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही युवती...

प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो प्रेमी ने काटा गला, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही युवती...

KAIMUR: बिहार के कैमूर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अपनी प्रेमी से शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करना महंगा पड़ा है। युवक ने अपनी प्रेमिका की गला काट दिया है। इस घटना में युवती गंभीर रुप से घायल हो गई है। घायल युवती उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। बताया जा रहा कि, प्रेमिका से सेक्स करने की मंशा बना कर युवक उसे यूपी से भगाकर लाया था। युवक युवती को कैमूर की डुमरिया पहाड़ी पर ले गया था। 

दरअसल, यह घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के दुबे सरैया गांव की है। जानकारी अनुसार वह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने घर से प्रेमी के साथ कैमूर के ऐतिहासिक पहाड़ियों में घूमने आई थी। आरोपी उसे प्राकृतिक सौन्दर्य की छटा दिखाने के लिए बहला कर कैमूर ले आया था। 

जानकारी के मुताबिक युवक और युवती दोनों आस पड़ोस के गांव में रहते हैं। 15 दिसंबर को युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर से निकल गई थी। परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अपने पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार ने यह जानकारी दी है। 

वहीं बताया गया है कि युवक अपनी प्रेमिका को एकांत में एक सुनसान पहाड़ी पर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड का मजबूती से विरोध किया और संबंध बनाने से साफ-साफ इनकार कर दिया।  इस पर बॉयफ्रेंड गुस्से में आ गया और उसने प्रेमिका का गला चाकू से काट दिया। वह दर्द से छटपटाने लगी और आरोपी प्रेमी युवक उसे छोड़कर भाग गया। उसके गले से खून बह रहा था। वहीं घायल अवस्था में युवती सरैया गांव पहुंची। जहां लोगों ने उसे देखा और आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल लड़की की इलाज जारी है, हालांकि उसकी हातल गंभीर बताई जा रही है। 

Suggested News