बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अवैध संबंध का हुआ खुलासा तो महिला ने तालाब में लगाई छलांग, बचाने के लिए दो बच्चे भी कूदे, तीनों की डूबने से गयी जान

अवैध संबंध का हुआ खुलासा तो महिला ने तालाब में लगाई छलांग, बचाने के लिए दो बच्चे भी कूदे, तीनों की डूबने से गयी जान

BANKA : बांका थाना क्षेत्र में मंगलवार को वन विभाग के जोर तालाब से संदेहास्पद स्थिति में मां और उसके दो पुत्र का शव बरामद होने से  क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। मृतिका का पति कलकत्ता में रहकर मजदूरी करता है। जानकारी के अनुसार महिला अपने दो पुत्र के साथ सोमवार से ही गायब थी। इसके बाद अहले सुबह तालाब से मां के साथ उसके दो पुत्र का शव बरामद किया गया है। महिला की आंख क्षतिग्रस्त है। वही जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला का गांव में किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध  होने की भी चर्चा थी। जिसे दोनों बेटे ने देख लिया था और पापा को बता देने की बात अपनी मां को बोल रहा था। जिसके बाद मां ने डर से तालाब में कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वही मां को डूबते देख बचाने के लिए दोनों बेटे ने भी तालाब में छलांग लगा दी। लेकिन तालाब में डूबने से तीनों की मौत होने की बात कही जा रही है। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  सदर अस्पताल बांका भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बांका थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव निवासी मृतक का पति कलकत्ता में रहकर मजदूरी करता है। घर में 29 वर्षीय उसकी पत्नी एवं उनके दो पुत्र, जिनकी उम्र 18 वर्षऔर 13 वर्ष है। दोनों घर में रहते थे। बताया जा रहा है कि सोमवार से मां के साथ दोनों पुत्र गायब थे। घर में ताला बंद पड़ा हुआ था। घर में कोई अन्य सदस्य नहीं रहने के कारण किसी को कुछ पता नहीं था। पति को भी इसकी जानकारी नहीं थी। वन विभाग के जोड़ तालाब में कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी तो शोर मचाने पर आसपास के काफी संख्या में लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे और शव की पहचान की। 

इस दौरान तीनों का शव तालाब से निकाला गया। लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना मृतका के पति संजय यादव को फोन पर देते ही कोहराम मच गया। फोन पर पति से पूछताछ के बाद बताया कि इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। मैं तो बाहर में रहकर काम करता हूं। कैसे मौत हुई। इसके बारे में जानकारी मुझे नहीं है। सूचना के बाद थाना अध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक  के परिजनों  का  रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना के बाद पति कलकत्ता से घर के लिए रवाना हो चुके हैं।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला का अवैध संबंध गांव के ही किसी एक व्यक्ति से था। अवैध संबंध को 13 वर्षीय और 18 वर्षीय पुत्र ने देख लिया था। जिसके कारण से महिला ने डर से आत्महत्या करने के लिए तालाब में छलांग लगा दिया। मां को देखकर दोनों बेटे ने भी तालाब में बचाने के लिए छलांग लगा दिया। लेकिन तालाब गहरा था जिसके कारण से डूबकर कर तीनों की मौत हो गई। तालाब के आसपास कोई नहीं था भी नही। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर हर एंगल से छानबीन कर रही है। ग्रामीणों में भी चर्चा है कि महिला का अवैध संबंध था।

बांका डीएसपी विपिन बिहारी ने बताया कि अवैध संबंध के कारण ही तीनो की मौत हुई है। महिला का किसी के साथ अवैध संबंध था। जिसको दोनों बेटे ने देख लिया था। जिसको लेकर महिला ने आत्महत्या करने को लेकर तालाब  छलांग लगा दिया था। जिसे  बचाने के लिए दोनों बेटे ने भी तालाब में छलांग लगा दिया। जिसके कारण से तालाब में डूबने से तीनों की मौत हो गई। पुलिस मामले में हर एंगल से छानबीन कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News