इंडिया गठबंधन के नेता ने भगवान राम के अस्तित्व पर उठाया सवाल तो तेजस्वी यादव ने खुब सुनाया, दे दी बड़ी नसीहत

इंडिया गठबंधन के नेता ने भगवान राम के अस्तित्व पर उठाया सवाल

PATNA: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सावन की तीसरी सोमवारी को भगवान शिव के दरवार में पहुंचे। तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री और बेटी कात्यायनी के साथ राजवंशी नगर के शिव मंदिर पहुंचे। यहां तेजस्वी यादव ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शिव भक्तों की भारी भीड़ के बीच तेजस्वी यादव मंदिर पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने मीडियाकर्मियों से बातचीत भी की। तेजस्वी यादव ने इस क्रम में केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार को आम जनता से कोई मतलब नहीं है। 

दरअसल, शिव मंदिर पहुंचे तेजस्वी यादव ने बताया कि, उन्होंने मंदिर में लंगर चलाने की व्यवस्था की है, साथ ही कहा कि हम लोग गरीबों की सेवा कर रहे हैं। साथ ही भगवान का भी आशीर्वाद लिया है। इस दौरान जब उनसे डीएमके नेता के भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, ये कोई विषय नहीं है, कौन क्या व्यक्तिगत बात करता है इससे हमलोग को कोई लेना देना नहीं है। ये सभी लोगों के विश्वास और आस्था का मामला है। सब लोग जो बयान देते हैं इससे धर्म को लेकर बहस छिड़ जाती है। ऐसे बयानबाजी से बचना चाहिए, अगर ऐसी बातों से किसी को ठेस पहुंचता है तो ये बात नहीं होनी चाहिए।

वहीं इस दौरान तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, केंद्र सरकार जनहित के काम में नहीं लगी हुई है, उनको देश के गरीबों की भलाई से कोई मतलब नहीं है, ना महंगाई से मतलब है, ना बेरोजगारी से मतलब है, ना गरीबी से मतलब है अच्छी शिक्षा और अच्छी चिकित्सा मिले लोगों को, गरीब प्रदेश बिहार जैसे राज्य में उद्योग लगे, फैक्ट्री लगे, इससे भाजपा को लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि, भाजपा के लोग केवल हिंदू-मुस्लिम कर के अपनी राजनीतिक रोटी सेकना चाहती है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी को बताया चाहिए कि हम लोगों ने जो आरक्षण की सीमा बढ़ाई उसको अब तक नौवीं अनुसूची में क्यों नहीं शामिल किया गया? बिहार को जो विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किए थे वो पूरा क्यों नहीं हुआ?