नशे का कारोबार करने से रोका तो अपराधियों ने चाचा भतीजी को गोलियों से भूना, दर्दनाक मौत, मचा कोहराम...

नशे का कारोबार करने से रोका तो अपराधियों ने चाचा भतीजी को गो

SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी जिले सामने है। जहां के बेला थाना क्षेत्र के लखीमपुर गांव में एक नशे के कारोबारी ने बच्चों को वाइटनर बेचने से मना करने और अन्य नशे का व्यापार का विरोध करने पर क्रूरता की हद पार कर दी। गुरूवार की रात, शराब सप्लायर ने सो रहे चाचा संतोष साह और उसकी 8 वर्षीय भतीजी साक्षी कुमारी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हिंसक हमले में साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के समय, संतोष साह की पत्नी रिंकी देवी ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भेजा। पुलिस ने इस वारदात को आपसी रंजिश से जुड़ा मामला बताते हुए जांच शुरू कर दी है। 

जख्मी संतोष साह के अनुसार, दीपक और उसके तीन अज्ञात साथियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। बताया की दीपक शराब सप्लायर ने पहले भी बच्चों को वाइटनर बेचने की कोशिश की थी, जिसे मना कर दिए जाने पर उसने इस भयावह कदम को उठाया। घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सजा दिलवाई जाएगी। साक्षी कुमारी की असामयिक मौत और संतोष साह की गंभीर हालत ने परिवार और पूरे समुदाय को गहरा दुख पहुंचाया है। पुलिस ने घटना की जांच सुरु कर दी है।

 सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट