बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कब मरोगे तुम... पत्नी के डिमांड से परेशान पति ने मौत को लगाया गले, पशुबाड़े में फांसी लगा जीवनलीला को किया समाप्त

कब मरोगे तुम... पत्नी के डिमांड से परेशान पति ने मौत को लगाया गले, पशुबाड़े में फांसी लगा जीवनलीला को किया समाप्त

DESK: शादी के बाद पत्नी की डिमांड और महंगे शौक से परेशान पति ने आखिरकार तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। शादी के बाद पति पत्नी के बीच विवाद के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। कई बार यह विवाद इतने बढ़ जाते हैं कि दोनों अपनी जीवन लीला को समाप्त करने की खौफनाक कदम भी उठा लेते हैं। ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है। जहां पत्नी ने गुस्से में अपने पति को कहा कि, तुम कब मरोगे। पति को यह बात इतनी चुभी की उसने अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। वहीं युवक ने आत्महत्या के पहले सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें अपनी पत्नी और ससुरालवालों पर आरोप लगाया है। 

दरअसल, यह मामला यूपी के फतेहपुर का है। जानकारी अनुसार, बांदा के ललौली के समदपुर खाबर मजरे ओती निवासी निरंजु (26 वर्ष) प्रयागराज में बटालियन-4 धूमनगंज में तैनात है। गुरुवार को वह छुट्टी लेकर गांव पहुंचा था। शुक्रवार को मायके से पत्नी को लेकर आया था। बताया जा रहा कि, दपंत्ति के बीच गांव में नहीं रहने को लेकर विवाद हुआ। कहासुनी के दौरान पत्नी ने कह दिया कि आप कब मरोगे और यही बात जवान को चुभ गई। इसके बाद पति ने पशुबाड़े की कोठरी में जाकर फांसी लगा कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। 

वहीं मरने से पहले मृतक ने तीन पेजों का सुसाइड नोट लिखा। जिसमें पत्नी, ससुर और अन्य ससुरालीजनों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। यह सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुसाइड नोट के मुताबिक पत्नी शहर में रहने की जिद कर रही थी। हमेशा महंगे शौक के लिए रुपयों की डिमांड करती थी। साथ ही माता-पिता और भाइयों से अलग रहने की जिद करती थी। जिससे परेशान पति ने खौफनाक कदम उठाया है। 

मामले को लेकर चौकी इंचार्ज दतौली का कहना है कि पीएसी जवान के सुसाइड नोट की जानकारी मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा कि मृतक की पत्नी अक्सर अपने मायके में ही रहती थी। शुक्रवार को जवान उसे अपने घर लेकर आया था।

Suggested News