बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश की तारीफ करते हुए अशोक चौधरी ने दिखाया लालू यादव को आईना, गिनाई नाकामियां, गिरिराज सिंह पर भी खूब बरसे

सीएम नीतीश की तारीफ करते हुए अशोक चौधरी ने दिखाया लालू यादव को आईना, गिनाई नाकामियां, गिरिराज सिंह पर भी खूब बरसे

PATNA: बिहार सरकार ने जब से जातीय गणना के रिपोर्ट को जारी किया है। तब से राज्य की राजनीति गरमाई हुई। जातीय गणना क आंकड़ों के जारी होने के बाद सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर गलत आंकड़ों को पेश करने का आरोप लगा रही है। इसी कड़ी में गिरिराज सिंह ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने आंकड़ों के साथ हेर फेर किया है और हिन्दुओं को कम दिखाने की कोशिश की है। 

गिरिराज सिंह को सीरियस लेने की जरूरत नहीं 

वहीं इस बयान पर पलटवार करते हुए बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने गिरिराज सिंह पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बातों को सीरियस लेने की जरूरत नहीं है। इन लोगों को बहुत सीरीयस लेने का जरूरत है नहीं। उनकी खुद की कोई पूंजी तो है नहीं और नीतीश जी पर टिका-टिप्पणी कर रहे है। जब अपनी पूंजी हो तब टिका- टिप्पणी करे। जब जातीय गणना कराने की बात हुई थी तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से जातीय गणना कराने की मांग की थी। इसके लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। बीजेपी के नेताओं को भी इसमें शामिल किया गया। राज्य सरकार ने सबकी सहमति से जातीय गणना कराने का अनुरोध किया। लेकिन केंद्र सरकार ने मना कर दिया। जिसके बाद नीतीश कुमार ने खुद जातीय गणना कराने का फैसला लिया।     

2007 के पहले राज्य में क्यों नहीं मिला पिछड़ों को अधिकार

वहीं अशोक चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2007 के पहले इस प्रदेश में कितने अतिपिछड़ा के लोग मुखिया होते थे। महादलित, दलित के लोग क्यों नहीं मुखिया होते थे। यह सब किसकी जिम्मेदारी है। उस वक्त इस मामले में सवाल क्यों नहीं खड़ा किया गया। नीतीश कुमार के आने के बाद ही य़ह बदलाव क्यों शुरू हुआ। नीतीश कुमार ने काम कर के दिखाया। आज कई राज्य बिहार के तय्थ पर जातीय गणना कराने का मांग कर रहे हैं।

घटिया लोग कर रहे सीएम पर व्यक्तिगत टिप्पणी

बता दें कि, बीजेपी के द्वारा लगातार सीएम नीतीश के मेमोरी लॉस होने की बात कही जा रही है। जिसे लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि यह लोग घटिया लोग हैं। इन लोगों का अपना कोई दुकान नहीं है। यह पूरी तरह से क्षीत विक्षीत हो गए। इसलिए यह इस तरह का बयान दे रहे हैं। वहीं सीट शेयरिंग को लेकर भवन मंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता बैठकर निर्णय लेंगे। जैसा निर्णय होगा वैसा माना जाएगा। 

Suggested News