बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NAWADA NEWS : पोल पर काम करने के दौरान अचानक आ गयी बिजली, गंभीर रूप से झुलस गया मिस्त्री

NAWADA NEWS : पोल पर काम करने के दौरान अचानक आ गयी बिजली, गंभीर रूप से झुलस गया मिस्त्री

NAWADA : जिले के रामनगर के समीप बिजली के पोल पर काम कर रहे मिस्त्री करंट की चपेट में आने से जख्मी हो गया। चिंताजनक हालत में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है की पोल पर काम करने के दौरान अचानक बिजली आ जाने से मिस्त्री के शरीर में आग लग गयी। जिससे जलते हुए वह नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि युवक झारखंड के जामताड़ा थाना क्षेत्र के हारेका गांव के रहने वाले सुभाष कुमार व झीगो कुमार गंभीर रूप से घायल है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह लोग बाहर से आकर काम करते हैं। लेकिन बिजली विभाग इस तरह की लापरवाह है कि बिना पूछे हुए ही लाइन दे दिया। जिससे युवक करंट की चपेट में आ गयी। सुभाष की हालत काफी गंभीर हैं। उसका पूरी शरीर जल गया है। चिंताजनक हालत में उसे रेफर किया गया है। 

स्थानीय लोग बताते हैं कि युवक पोल पर काम कर रहा था। उसी दौरान लाइन आने के कारण युवक को करंट लग गया। काफी देर तक युवक पोल पर लटका रहा। युवक के शरीर से धुंआ निकलने लगा। हालांकि युवक कुछ ही पल में नीचे गिर गए। फिर स्थानीय लोगों ने उठाकर युवक को नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया।उसके सहयोगी को भी लोगों ने भर्ती कराया हैं। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News