बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

"राम कौन हैं साहब...भारतीय जनता पार्टी हैं क्या राम ?, राजद ने बीजेपी को बताया नकली भक्त, कहा- यह लोग नाथूराम वाले हैं...

"राम कौन हैं साहब...भारतीय जनता पार्टी हैं क्या राम ?, राजद ने बीजेपी को बताया नकली भक्त, कहा- यह लोग नाथूराम वाले हैं...

PATNA: "राम कौन हैं साहब...भारतीय जनता पार्टी हैं क्या राम? क्या हमने मर्यादापुरुषोत्तम का परिचय जाना है मोदी जी से ? मर्यादापुरुषोत्तम राम की सबसे बेहतर अवधारणा गांधी की थी, "हे राम", उस अवधारणा से मीलों दूर हैं भाजपा वाले। राम हृदय में होना चाहिए, केवल राम राम और जय श्रीराम कहने से नहीं होता कुछ"। यह बातें राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कही है। मनोज झा मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया से मुखातिब हुए। जहां उन्होंने राम मंदिर को लेकर भाजपा पर जोरदार निशाना साधा है। 

उन्होंने कहा कि, "अगर ऐसी कोई व्यवस्था होती कि हमारे भगवान राम धरती पर आते तो सबसे पहले बीजेपी वालों को कहते नकली रामभक्तों तुम्हारे अंदर मैं नहीं हूं। तुम्हारे अंदर मैं नहीं रहना चाहता। मेरा आचरण, मेरा व्यवहार, मेरा जीवन तुमने किसी को नहीं पढ़ा है। राम भगवान आते ना तो कहते, आय की इतनी असमानता के बीच तुम मेरी पूजा कैसे करोगे, बेरोजगारी के इन डरावनी छवियों के बीच मेरी प्राण प्रतिष्ठा का क्या मतलब" ?  

मनोज झा ने कहा कि, यह लोग भगवान राम वाले नहीं है, असल में यह नाथूराम वाले हैं। मनोज झा ने कहा कि, भाजपा का किसी बड़े नेता में हिम्मत है तो लालू यादव से बैठकर धर्म पर बात कर ले। उतना तो छोड़िए हमारे प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव से बैठकर धर्म पर बात कर लें। शक्ति यादव संस्कृत में हनुमान चालीसा पढ़ सकते हैं। क्या कोई बीजेपी का नेता पढ़ सकता है? उन्होंने कहा कि, BJP के पास अगर ED, CBI है तो...मेरे पास भारत मां हैं। 

गौरतलब हो कि, बीते दिन भी मनोज झा ने भगवान राम को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि, 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अगर राम जी आ जाएं तो पीएम मोदी से ही कई सवाल करेंगे। वह उनसे पूछेंगे की हमारे युवाओं का रोजगार कहां है ? देश में इतनी महंगाई क्यों है? लोगों में संपत्ति को लेकर ऐसे बंटवारे क्यों है ? मर्यादा पुरुषोत्तम राम के उस छवि को ना ही पीएम मोदी समझते हैं और ना ही भाजपा के लोग समझते हैं।  

Suggested News