बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जान की धमकी देकर जिसने मुखिया से मांगी पांच लाख की रंगदारी, अज्ञात बदमाशों ने कर दी उसी की हत्या

जान की धमकी देकर जिसने मुखिया से मांगी पांच लाख की रंगदारी, अज्ञात बदमाशों ने कर दी उसी की हत्या

MOTIHARI : पंचायत चुनाव के बाद नए बने मुखियाओं पर हमले और उनसे रंगदारी के कई मामले सामने आ रहे हैं। मोतिहारी जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां खुद को रंगदार बताकर एक युवक ने मुखिया से पांच लाख रुपए की डिमांड कर डाली। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह हैरान करनेवाला था। यहां रंगदार मुखिया से पैसे वसूल पाता, उससे पहले ही अज्ञात बदमाशों ने उसे गोलियों से छलनी कर दुनिया से रुखसत कर दिया। मृतक की पहचान कुण्डवा चैनपुर थाना के मुसहरिया गांव के रमेश दास के रूप में हुई है।

घटना मोतिहारी के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बैरिया गांव के पास की है। मृतक रमेश ने दो सप्ताह पहले कुण्डवा चैनपुर थाना में खरूहा चैनपुर पंचायत के मुखिया से रंगदारी मांगी थी। 5 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगा था। मुखिया कौशल्या देवी ने आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था। 

क्या है घटना
मृतक युवक अपने बाइक से घर जा रहा था, इसी दौरान घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने रमेश के ऊपर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची घोड़ासहन पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखा, एक गोली और युवक के बाइक को बरामद किया है। पूरी घटना को चुनावी रंजिश से जोड़ कर देख रही है। वहीं, वर्तमान मुखिया से रंगदारी मांगने वाले मामले को भी लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Suggested News