जो चोरी करेगा उसके.....लालू-तेजस्वी पर दाखिल हुई सप्लीमेंट्री चार्जशीट तो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ये क्या कह दिया...

जो चोरी करेगा उसके.....लालू-तेजस्वी पर दाखिल हुई सप्लीमेंट्र

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ जमीन के बदले नौकरी घोटाले के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में पहला सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया है। जिसमें 11 आरोपियों के नाम शामिल किए गए हैं। वहीं अब इस मामले में बीजेपी नेताओं के प्रतिक्रिया सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जो गलत करेगा उसके साथ गलत ही होगा। चोर चोरी करेगा तो उसके साथ क्या होगा। 

दरअसल, सम्राट चौधरी ने लैंड फॉर जॉब मामले में तेजस्वी पर दाखिल आरोप पत्र को लेकर कहा कि,जो गलत करेगा उसके साथ गलत ही होगा। जो चोरी करेगा उसके साथ क्या होगा। ये लोग जमीन लेने के बदले की नौकरी दिए। यह ओपन एंड सर्च केस हैं इसमें बचने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। 

उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि, कोई व्यक्ति अगर यह कह रहा है कि हम लोग 14 वर्ष के थे 15 वर्ष के थे बेनिफिशियरी आप थे। आपको तो लगभग जो जमीन लिया था सबसे पहले दान कर देना चाहिए था। नौकरी के बदले जमीन लेना सरकार में मंत्री बनने के बदले जमीन लेना एमपी का टिकट लेने के बदले जमीन लेना फिर बचता क्या है लोकतंत्र शर्मशार है। 

वहीं इस मामले में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि, जो लोग गलत होंगे वो नहीं बचेंगे। लेकिन जो ईमानदार होगा वह फंसेगा भी नहीं। उन्होंने कहा कि, यह मैंने तीन दिन पहले भी कहा था गलत होंगे तो वह बचेंगे नहीं इमानदार होंगे तो वह फसेंगे नहीं।