झारखंड की 11 लोकसभा सीटों पर BJP ने किन्हें चुनावी मैदान में उतारा, प्रत्याशियों के नाम जानें....

झारखंड की 11 लोकसभा सीटों पर BJP ने किन्हें चुनावी मैदान में

PATNA:  बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है. दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कैंडिडेट के नामों का ऐलान किया. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे ने प्रेस कांफ्रेंस किया. उन्होंने बताया कि लक्ष्य यह रखा गया है कि पार्टी का भौगोलिक क्षेत्र बढ़े. एनडीए के विकास का भी प्रयास किया है. लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी. पीएण मोदी वाराणसी से उम्मीदवार होंगे. वहीं अमित शाह गांधीनगर से कैंडिडेट बनाए गए हैं. शिवराज सिंह चौहना को मप्र के विदिशा से उम्मीदवार बनाया गया है. 

झारखंड की 11 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

झारखंड से 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. राजमहल से ताला मरांडी, दुमका से सुनील सोरेन, गोड्डा से निशिकांत दुबे, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, रांची से संजय सेठ, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, सिंहभूम से गीता कोड़ा, खूंटी से अर्जुन मुंडा, लोहरदग्गा से समीर उरांव, पलामू से विष्णु दयाल राम और हजारीबाग से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया गया है.

उन्होंने बताया कि चर्चा के बाद प्रदेश चुनाव समिति ने पहले फेज के लिए हर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों के नाम केंद्र को भेजे . राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश चुनाव समिति ने चर्चा की. 29 फरवरी को प्रधानमंत्री की उपस्थिति में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. कुल 195 सीट पर उम्मीदवार तय हुए हैं. जिनमेें पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्रियों को उम्मीदवार बनाया गया है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और दो पूर्व सीएम भी हैं. 195 उम्मीदवारों में 28 महिला हैं. 50 से कम उम्र वाले 47 कैंडिडेट हैं. अनुसूचित जाति 27, एसटी- 18 हैं. पिछड़ा वर्ग से 57 उम्मीदवार बनाए गए हैं. बंगाल से 20, यूपी से 51 , मप्र से 24 सीट, राजस्थान और गुजरात में 15, केरल-12,तेलंगाना,9 झारखंड में 11 सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान किया गया है. 

दिल्ली की पांच सीटों पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है. चांदनी चौक से परवीण खंडेलवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, नई दिल्ली  से सुषमा स्वराज की बेटी सुश्री बांसुरी स्वराज को उम्मीदवार बनाया गया है. पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सेहरवात, दक्षिणी दिल्ली रामवृक्ष सिंह बिदुड़ी कैंडिडेट बनाए गए हैं.