बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज लोकसभा चुनाव होने पर देश में किसकी बनेगी सरकार?सर्वे रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा..NDA का क्या होगा...

आज लोकसभा चुनाव होने पर देश में किसकी बनेगी सरकार?सर्वे रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा..NDA का क्या होगा...

PATNA :  देश में मोदी सरकार को सत्ता से हटाने  की कोशिश में कांग्रेस सहित विपक्ष की तमाम पार्टियां लगी हुई हैं। लेकिन इन पार्टियों की कोशिश के बाद भी मोदी सरकार एक बार फिर से केंद्र में अपनी वापसी करने  में कामयाब होने जा रहे है। एक सर्वे के अनुसार अगर आज लोकसभा चुनाव हो तो नरेंद्र मोदी तीसरी बार अपनी सरकार बना सकते हैं। हालांकि 2019 की तुलना में इस बार थोड़ी सीटें जरुर कम हो जाएगी। 

इस सर्वे के दौरान कई सवाल लोगों से पूछे गए. सर्वे में हिस्सा लेने वाले लोगों ने अपनी राय दी. इसी में एक सवाल पूछा गया कि देश में अगर आज लोकसभा चुनाव कराए जाएं तो किसकी सरकार बनेगी. इस सवाल के जवाब में देश के लोगों ने एक बार फिर एनडीए को बहुमत दिया है. यानि अगर आज चुनाव होते हैं तो एक बार फिर भाजपा केंद्र में बहुमत के साथ सरकार बना सकती है. हालांकि कांग्रेस का थोड़ा सा प्रदर्शन सुधरा है, लेकिन इतना बड़ा फायदा नहीं हो रहा है कि वो बीजेपी को सत्ता से हटा दे. कारण, ये आंकड़ा 100 के आसपास भी नजर नहीं आ रहा है

298 सीटें मिल सकती है भाजपा को

सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार आज चुनाव होते हैं एनडीए को 298 सीटें मिल सकती है। हालांकि वर्ष 2019 में हुए आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 303 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) को इस चुनाव में 353 सीटों पर जीत हासिल हुई। इस बार काफी सीटों को नुकसान होगा।  वहीं भारत जोड़ो यात्रा के कारण कांग्रेस को स्थिति बेहतर होगी और यूपीए 153 सीटें मिलेगी। वहीं अन्य को 92 सीटें मिलेगी।


Suggested News