बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश को बिहार BJP अध्यक्ष 'रबर स्टैम्प' मुख्यमंत्री क्यों कहते हैं? सबूत में पेश की ये तस्वीर....

CM नीतीश को बिहार BJP अध्यक्ष 'रबर स्टैम्प' मुख्यमंत्री क्यों कहते हैं? सबूत में पेश की ये तस्वीर....

PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा नेता लगातार नीतीश तेजस्वी पर हमला बोल रहे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल में एक बाद सीएम नीतीश पर हमला बोला है। 


उन्होंने कहा की "जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फूलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़वा रहे हैं। वैसे नीतीश कुमार की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह नालंदा से बाहर बिहार में भी कहीं चुनाव लड़ सकें, लेकिन अगर प्रधानमंत्री का सपना देखना है तो फूलपुर से चुनाव जरूर लड़ना चाहिए।

संजय जायसवाल ने कहा की वैसे भी बिहार में अब नीतीश कुमार की यह हैसियत रह गई है कि जिस भवन का उद्घाटन करने वह जाते हैं वहां पर उद्घाटन का दो रिबन लगा रहता है। ऊपर वाला रिबन तेजस्वी यादव काटते हैं और नीचे वाले रिबन नीतीश कुमार के हिस्से में आता है। 

उन्होंने कहा की इतिहास की यह पहली घटना होगी कि जब किसी भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री करें तो वहीं दूसरा रिबन काटकर उद्घाटन उस विभाग का मंत्री करे। फिर भी मुझसे यह प्रश्न किया जाता है कि मैं नीतीश कुमार को रबर स्टैंप मुख्यमंत्री क्यों कहता हूं।"

विवेकानन्द की रिपोर्ट 

Suggested News