बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा में 'ब्रह्मा' को मुख्यमंत्री और विष्णु भगवान को प्रधानमंत्री बनाने पर क्यों हुई चर्चा? जानें वजह...

बिहार विधानसभा में  'ब्रह्मा' को मुख्यमंत्री और विष्णु भगवान को प्रधानमंत्री बनाने पर क्यों हुई चर्चा? जानें वजह...

PATNA: बिहार विधानसभा का आज दसवां दिन था। आज विधानसभा में भोजनावकाश के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के बजट पर वाद-विवद हुआ और सरकार की तरफ से जवाब हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के 19 सदस्यों ने वाद-विवाद में भाग लिया। बजट पर हो रहे वाद-विवाद के दौरान सत्ताधारी दल के एक विधायक ने कहा कि ब्रह्मा जी को मुख्यमंत्री और विष्णु जी को पीएम बन जायेंगे फिर भी कुछ लोग नहीं सुधरेंगे।

भाजपा के लौरिया से विधायक विनय बिहारी ने विधानसभा में चर्चा के दौरान कहा कि कुछ लोग गड़बड़ करते हैं उनकी आदत ही वही होती है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कई सुधार के काम किये हैं। भूमि विवाद निबटारा से लेकर जमाबंदी,लगान,म्यूटेशन को ऑनलाइन किया गया है। इससे बहुत फायदा मिल रहा है। बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने आगे कहा कि ब्रह्मा जी को भी अगर CM बना दिया जाये और विष्णु जी को प्रधानमंत्री बना दिया जाए फिर भी जो कमाने का लालसा पाले है वो वही करेगा।कुछ लोग गलत होते हैं वो हमेशा गलत करने की सोचते हैं। लेकिन हमारी सरकार ने काफी हद तक भूमि से संबंधित मामलों में सुधार किये हैं और आगे भी कोशिश जारी रहेगी।

Suggested News