बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने ही अपने दो प्रेमियों से कराई थी पति की हत्या, प्रेमिका और एक प्रेमी गिरफ्तार

अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने ही अपने दो प्रेमियों से कराई थी पति की हत्या, प्रेमिका और एक प्रेमी गिरफ्तार

KHAGDIYA : - खगड़िया पुलिस ने आज तीन दिन पहले हुए राजीव मंडल हत्याकांड का खुलासा किया है। एसपी सागर कुमार की माने तो मृतक राजीव मंडल की पत्नी चंदा देवी ने ही अपने अपने दो प्रेमी अमन कुमार और पिंटू यादव के द्वारा गोली मरवाकर पति की हत्या कराई थी। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके एक प्रेमी को गिरफ्तार किया है। 

पत्नी के दो लोगों से थे अवैध संबंध

एसपी ने कहा कि  हत्याकांड के अनुसंधान में यह बाते सामने आई है कि राजीव हत्याकांड का मुख्य साजिश करता उसकी पत्नी है। राजीव की पत्नी चंदा देवी का अमन कुमार और पिंटू यादव से अवैध संबंध था। जिसके बारे में पति राजीव को जानकारी मिल गई थी। वह पत्नी के संबंधों का विरोध कर रहा था। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद भी रहा था। ऐसे में पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी चंदा देवी साजिश रची और दोनों प्रेमियों संग मिलकर उसे ठिकाने लगाने का प्लान तैयार कर लिया।  

हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंदा देवी और उसके प्रेमी अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा प्रेमी पिंटू की तलाश जारी हैं।इधर गिरफ्तार चंदा और अमन ने अपना गुनाह भी पुलिस के सामने कबूल किया है।

आपको बता दें कि बीते 30 जनवरी को पसराहा थाना इलाके के सतीश नगर रेलवे ट्रेक के पास राजीव मंडल का शव बरामद हुआ था।उसके शरीर पर दो गोली मारी गई थी।एसपी ने कहा कि राजीव मंडल की गोली मारकर हत्या हुई थी।

रिपोर्ट - अनीश कुमार

Suggested News